बसंत उत्सव व खंडेलवाल दिवस पर विजेता होंगे सम्मानित

टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
जयपुर, 20 जनवरी, 2025

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की ओर से दो फरवरी को आयोजित बसंत उत्सव एवं खंडेलवाल दिवस से पूर्व 24 जनवरी को क्विज प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी।
समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद नाटाणी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी ने बताया कि आयोजित ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में खंडेलवाल वैश्य समाज की उत्पत्ति, गोत्रो, कुलदेवी के अतिरिक्त खंडेलवाल वैश्य समाज के महापुरुषों, धामों के बारे में आयोजित की जाएगी। क्विज प्रतियोगिता में सफल विजेताओं को खंडेलवाल दिवस एवं बसंत उत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के साथ ही सफल सभी विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
क्विज प्रतियोगिता में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के खंडेलवाल वैश्य समाज के युवा-युवती भाग ले सकेंगे। जिसके लिए 24 जनवरी तक पंजीयन होगा।
इसका उद्देश्य समाज के युवा वर्ग को समाज के उत्थान के बारे में जागृत होने के साथ ही सामाजिक सरोकारों के अलावा समिति की ओर से वर्षभर आयोजित रचनात्मक कार्यक्रमों अंगदान, रक्तदान, नेत्रदान पर्यावरण एवं जल संरक्षण करने में जागरूकता के साथ ही यातायात के नियमों की जानकारी से अवगत हो सके और सामाजिक उत्थान के लिए वे जागरूक हो सके।