वर्ष 2025 में देश में व्यापार और बुनियादी ढांचे के विकास में प्रभुत्व..

कुंभ राशि में स्थित शनि के प्रभाव के कारण 2025 में अकाल, युद्ध, विस्फोट, भूचाल, महामारी के साथ बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की संभावना…

बड़ी तादाद में जन और धन हानि होने की आशंका..

ज्योतिष ग्रहों की दृष्टि से भारत ओर वैश्विक स्तर पर क्या रहेगा प्रभाव..

ज्योतिष एवं वास्तुविद डॉ.अमित व्यास का ज्योतिषी आंकलन..

टुडे इंडिया ख़बर / संतोष वशिष्ठ
दिल्ली, 19 जनवरी, 2025

साल 2025 व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से अवसरों और चुनौतियों का परिदृश्य प्रस्तुत करता है।
जैसे-जैसे हम आने वाले वर्ष में आगे बढ़ेंगे,सकारात्मकता,लचीलापन और अनुकूलन क्षमता को अपनाना इसकी पूरी क्षमता को उजागर करने की कुंजी होगी। वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, विकास, स्थिरता और एकता पर दृढ़ फोकस के साथ, भारत सभी के लिए प्रगति और समृद्धि से चिह्नित एक उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
कौनसे ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन?
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
14 मई 2025 से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी होंगे।
18 मई 2025 को राहु ग्रह बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा।
नास्त्रेदमस के अनुसार ’27 अक्टूबर 2025 को होगा विनाश। भविष्य मालिका के अनुसार 29 मार्च 2025 को विनाश की शुरुआत होगी।
ज्योतिष के मुताबिक, साल 2025 में भारत में कई तरह के बदलाव आने की संभावना..
1.तकनीक और सैन्य क्षेत्र में भारत की उन्नति होगी।
2.राहु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने से देश में हलचल और तेज होगी।
3.29 मार्च, 2025 को शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे देश और दुनिया में बड़े बदलाव आ सकते हैं।
4.गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और फिर वक्री होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।
5.केंद्र सरकार को कुछ राज्यों में दंगे और जन आंदोलन की वजह से परेशानी हो सकती है।
6.बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ भारत का बड़े पैमाने पर टकराव हो सकता है। 
7.देश में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ेगी।
8.लोगों में अपने हितों को छोड़कर देश के लिए काम करने की इच्छा बढ़ेगी।
9.भारत के भीतर से केंद्र सरकार को अस्थिर करने की साजिश के चलते जनता में भय व्याप्त होने की संभावना है।
10.गुप्त शत्रुओं के कारण भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, पीएम मोदी की कुंडली के अनुसार वर्ष 2026 के मध्य तक उनका सितारा बुलंदी पर रहेगा। देश हित में वे कोई बड़ा फैसला लेकर देश और दुनिया को चौंका सकते हैं।
शनि करेगा जनहानि ज्योतिष के अनुसार 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा तब दुनिया में विश्व युद्ध की शुरुआत की भूमिका का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।
रशिया, यूक्रेन, इजरायल, हमास के बाद बदलती दुनिया में अब नए मोर्चों पर युद्ध का बिगुल बज सकता है।
कुंभ राशि में स्थित शनि के प्रभाव के कारण अकाल, युद्ध, विस्फोट, भूचाल, महामारी के साथ ही जनवरी माह 2025 में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की संभावना है जिसके चलते बड़ी तादाद में जन और धन हानि होने की आशंका है। 
बृहस्पति बदल देगा धरती की जलवायु: ज्योतिष के अनुसार 14 मई 2025 से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी हो रहे हैं। अतिचारी यानी वे अब तेज गति से एक राशि को बहुत कम समय में पार करके पुन: उसी राशि में वक्री लौटेंगे और फिर मार्गी होकर पुन: अगली राशि में चले जाएंगे। ऐसे वे 8 वर्षों तक करेंगे। बृहस्पति की इस असामान्य गति से धरती पर हलचल बढ़ जाएगी,क्योंकि बृहस्पति की मीन राशि में शनि और राहु की युति मई 18 मई 2025 तक रहेगी। बृहस्पति ग्रह जीवन, शीतलता, सुख, समृद्धि, उन्नति और बुद्धि प्रदान करता है परंतु जब इसकी चाल बिगड़ जाए तो भारी नुकसान देखने को मिलते हैं।
बड़े पैमाने पर जलवायु परिवर्तन के चलते धरती के मौसम और तापमान में बदलाव हो जाएगा।
नववर्ष 2025 आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है। साथ ही पिछले साल जो कार्य रुक गए थे उन सभी के कार्यों को गति मिलने वाली है।
वहीं, साल 2025 मार्च महीने के अंत में शनि ग्रह मीन राशि में और मई के मध्य में गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, मई 2025 में राहु-केतु भी राशि में परिवर्तन करेंगे।
वर्ष की शुरुआत अनुकूल गोचरों के साथ हो रही है, जो व्यापार और बुनियादी ढांचे के विकास में प्रभुत्व का वादा करता है।
वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार,आईटी,रसायन,प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्र पहली छमाही में विकास के लिए तैयार हैं।
इसके बाद वर्ष के अंत में एफएमसीजी, निर्माण और दूरसंचार में वृद्धि होगी।
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी और मुद्रा में मजबूती से देश की जीडीपी में सतत वृद्धि होने की उम्मीद है।
अर्थशास्त्र से परे, सामाजिक और भू-राजनीतिक कारक वैश्विक मंच पर भारत की कहानी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विशाल अंतरिक्ष कार्यक्रम,वैज्ञानिक नवाचार और फार्मास्यूटिकल्स में प्रगति ऊंचाई पर है,जो भारत को तकनीकी नवाचार में सबसे आगे ले जा रही है।
इसके अतिरिक्त, खेल क्षेत्र में पुनरुत्थान की उम्मीद है,जिसमें खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता के लिए तैयार हैं।
2025 राशिफल के अनुसार, भू-राजनीतिक रूप से,भारत की कूटनीतिक शक्ति विश्व मंच पर अधिक मुखर और रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ सामने आएगी।
पड़ोसी देशों से चुनौतियों के बावजूद,भारत को कुशल कूटनीति और दृढ़ता के साथ भू-राजनीतिक जटिलताओं से निपटने का अनुमान है। अंतर्राष्ट्रीय निर्णय लेने वाले मंचों पर देश का प्रभाव उल्लेखनीय रूप से बढ़ने वाला है।
व्यक्तिगत स्तर पर,साल 2025 नागरिकों के बीच भावनात्मक संवेदनशीलता और देशभक्ति की अवधि का प्रतीक है।
हालाँकि, वर्षा परिवर्तनशीलता के कारण विशेषकर कृषि में चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। सरकारी समर्थन और नियम प्रतिकूल प्रभावों को कम कर देंगे। धार्मिक तनाव कम होने की उम्मीद है,जिससे अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज का मार्ग प्रशस्त होगा।