टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
दिल्ली, 18 जनवरी, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर चुनाव प्रचार के दौरान ईंट-पत्थर से हमला किया गया है।
दिल्ली में चुनावी हलचल के शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर चुनाव प्रचार के दौरान ईंट-पत्थर से हमला किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हमले का वीडियो शेयर करते हुए नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है।
आप ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर हमले का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, हार के डर से बौखलाई भाजपा, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला! भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की, ताकि वो प्रचार न कर सकें। भाजपा वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।
वहीं,, प्रवेश वर्मा ने कहा, 3 युवा अरविंद केजरीवाल से अपनी नौकरी को लेकर सवाल कर रहे थे। तीनों युवाओं को अरविंद केजरीवाल की गाड़ी ने टक्कर मारी है, जिसमें वे बैठे हुए थे। पहले ड्राइवर ने एक बारगी ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद केजरीवाल ने इशारा किया कि गांड़ी चढ़ा दो। ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ाई… ये हत्या की साजिश का केस बनता है। तीनों युवाओं ने कहा है कि वे एफआईआर दर्ज कराएंगे।
इस घटना के बाद दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। ये मामला और गरमाने के आसार हैं।