श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर महादेव की सजी नयनाभिराम झांकी..सैकड़ों भक्तों ने पाई पंगत प्रसादी
टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
जयपुर, 12 जनवरी, 2025
छोटी काशी के नाम से विख्यात गुलाबी नगरी जयपुर में शनिवार को बजाज नगर, अनिता कॉलोनी स्थित श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया।

मन्दिर ट्रस्ट के सचिव पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर भगवान महादेव व हनुमानजी को पौष बड़ा व पारम्परिक हलवा व बाजरे का खीचड़ा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।

इसके बाद भक्तों को दोना प्रसादी वितरित की जाएगी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डी डी शर्मा व ट्रस्टी निरंजन माण्डन ने बताया कि पौष बड़ा महोत्सव व राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत श्री पंचेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार कर मनोरम झांकी सजाई गई।

मन्दिर परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट्स से रोशन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत भक्तों को निःशुल्क दोना प्रसादी वितरित की गई। वही, सैकड़ों भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

