टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
दिल्ली, 7 जनवरी, 2025
देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन इस महीने की 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
साल 2025 की UPSC सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
वही, UPSC मेंस की परीक्षा 22 अगस्त 2025 से लगातार 5 दिनों तक चलेगी।
IAS, IFS, IPS जैसी देश की बड़ी सरकारी पोस्ट के लिए ऑनलाइन फॉर्म 22 जनवरी से भरे जाएंगे,इस वर्ष 1056 सीट के लिए UPSC नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
इस बड़ी सरकारी नौकरी के लिए कोई भी स्नातक आवेदन कर सकता है, अधिकतम 32 साल तक की उम्र वाले युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं की तारीखें और नोटिफ़िकेशन इस प्रकार हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 2025: 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) 2025: 22 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी RT/आरक्षित परीक्षा 2025: 23 जनवरी, 2025 को शुरू होगी।
इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025: 8 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025: 20 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2025: 20 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2025: 9 फ़रवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2025: 21 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी के लिए, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कैलेंडर देखा जा सकता है।
- होमपेज पर “परीक्षा” टैब के अंतर्गत “कैलेंडर” देखें।
- “कैलेंडर” टैब पर क्लिक करें।

