टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
जयपुर, 26 जनवरी, 2025

जयपुर के प्रताप नगर स्थित सुरभि संगीत संस्था ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत “समर्पण” का वर्ल्डवाइड लॉन्च किया। यह गीत भारतीय संस्कृति और देशप्रेम की भावना को समर्पित है।


इस गीत का संगीत निर्देशन कुलदीप शर्मा एवं वीडियो निर्देशन हर्षित स्वर्णकार ने किया है। जो संगीत के क्षेत्र में अपने बेहतरीन योगदान के लिए जाने जाते हैं।
गीत के मुख्य गायक भूमिका शर्मा, तनिष्का सोपरा एवं सह गायक दिलीप भट्ट, टियाना शर्मा यशस्वी मीना और तत्व सिंह हैं। जिन्होंने अपनी भावपूर्ण आवाज़ से इस गीत को एक नई ऊंचाई दी है।


सुरभि संगीत संस्था के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं और समाज में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। “समर्पण” न केवल एक गीत है, बल्कि यह हमारे देश के प्रति आदर और प्रेम को प्रकट करने का एक माध्यम है।


गीत को पूरे विश्व में सराहा जा रहा है। इसके माध्यम से भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया गया है। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस गीत का लॉन्च देशवासियों के लिए एक खास तोहफा है।
सुरभि संगीत संस्था के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि यह गीत हर भारतीय के दिल में देशप्रेम की भावना को और प्रबल करेगा।