टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा


दिल्ली, 7 जनवरी, 2025

भारत सरकार की ओर से भारत स्काउट्स और गाइड्स के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ₹75 मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह सिक्का संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से जारी किया जा रहा है।
संगठन का परिचय:
1950 में स्थापित भारत स्काउट्स और गाइड्स एक ऐसा राष्ट्रीय संगठन है, जो युवाओं के समग्र विकास, नेतृत्व, टीमवर्क और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देता है। “तैयार रहें“ के आदर्श वाक्य से प्रेरित यह संगठन लड़कों और लड़कियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सशक्त करता है।
सिक्के की विशेषताएं:
धातु संरचना:चांदी: 50%,तांबा: 40%,निकेल: 5%,जिंक: 5%:वजन: 35 ग्राम,व्यास: 44 मिमी,किनारे: 200 दांते
सिक्के का आगे का भाग:
अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष बीच में अंकित होगा। सत्यमेव जयते नीचे लिखा होगा। बाईं ओर देवनागरी में “भारत”, दाईं ओर अंग्रेजी में “INDIA”। सिंह शीर्ष के नीचे ₹ चिह्न और मूल्यवर्ग 75 अंकित होगा।
सिक्के का पिछला भाग:
बीच में भारत स्काउट्स और गाइड्स का लोगो होगा।लोगो के बाईं ओर 1950, दाईं ओर 2025 अंकित होगा।
ऊपरी परिधि पर देवनागरी में “भारत स्काउट्स और गाइड्स”, निचली परिधि पर अंग्रेजी में “BHARAT SCOUTS AND GUIDES” लिखा होगा।
महत्व:
यह सिक्का भारत के स्काउट्स और गाइड्स आंदोलन की सफलता और इसकी राष्ट्रीय भूमिका का प्रतीक है।
यह संगठन के मूल्यों और उपलब्धियों को मान्यता देने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा।