टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
जयपुर, 16 जनवरी, 2025
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के संयुक्त महामंत्री गोेविन्द नाटाणी एवं रमेश चन्द शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से बजट पूर्व प्रदेश के कर्मचारी संगठनों से संवाद किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दशरथ कुमार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को राजस्थान आवासन मण्डल को सुद्ढीकरण करनेे केे लिए राज्य सरकार से 544.44 करोड रूपये की भूमि के बदले भूमि दिलवाने की, मण्डल में 1000 रिक्त पदों पर भर्ती कराने, सिटीपार्क निर्माण के लिए उपयोग ली गई भूमि एवं निर्माण राशि तथा आई.पी.डी. टाॅवर की दी जा रही राशि का निर्धारण करते हुए मण्डल को निःशुल्क भूमि दिलाने की मांग की है।
साथ ही आरयूआईडीपी की ओर से मांगी जा रही राशि का भी विरोध दर्ज कराया है।

