भीषण आग के बाद त्रिवेणी संगम पर संध्या आरती, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले..

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से ली जानकारी, योगी ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया..

किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें..

टुडे इंडिया ख़बर / ब्यूरो
महाकुंभ, 19 जनवरी 2025

महाकुंभ में झूंसी क्षेत्र में उदासीन कैंप के पास गीताप्रेस के शिविर में आग लग गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।
200 से ज्‍यादा टेंट जलने की बात कही जा रही है। आग पर काबू पाया लिया गया है। पीएम मोदी ने भी सीएम योगी को फोन किया है।


महाकुंभ में झूंसी इलाके में सेक्‍टर 19 में गीताप्रेस के शिविर में रविवार दोपहर बाद अचानक टेंट में आग लग गई। आग कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से एक के बाद एक लगभग 200 से ज्‍यादा टेंट जलकर राख हो गए। टेंट में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।


आगू की सूचना पर फायर‍ बिग्रेड की दर्जनों गाड़‍ियां मौके पर पहुंच गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तंबुओं से लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।
बताया गया कि लकड़ी की आग जल रही थी, उसी से आग टेंट तक पहुंच गई। सीएम योगी ने भी आग की घटना को संज्ञान लिया है। मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।


कुंभ में गीता प्रेस की कुटिया में लगी आग 20 मिनट में काबू, सीएम किए निरीक्षण
महाकुंभ में सेक्टर 19 तुलसी मार्ग स्थित विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के शिविर में भीषण आग लग गई। घटना के समय लगभग 20 से 25 गैस सिलिंडर लगातार ब्लास्ट हुए। महाकुंभ मेले सेक्टर- 19 पुल नंबर 12 के निकट झूंसी रेलवे लाइन के नीचे गीता प्रेस कैंप में भीषण आग लगी। यह घटना शिविर में सिलेंडर फटने के कारण हुई।


गौरतलब है कि जिस कैंप में आग लगी है उसमें 5 सौ लोग उपस्थित थे। सूचना के तुरन्त बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसने आग पर करीब 20 मिनट में काबू पा लिया।


प्रयागराज के DM रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “आज 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना हमे मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
कुंभ में आगजनी में गीताप्रेस की केवल कुटिया जली है। किसी अन्य प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। सभी पुस्तकें, गोदाम और खाद्य सामग्री का भंडार बिल्कुल सुरक्षित है।
किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
आग लगने के बाद मेला अधिकारी विजय किरन भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही कई आला अधिकारी भी पहुंच गए। एनडीआरएफ (NDFR) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। डीआईजी वैभव कृष्‍ण ने बताया कि आग से एक व्‍यक्ति झुलस गया है। स्थिति सामान्‍य है। पैनिक का माहौल न बनाया जाए। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।


बताया गया कि डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
महाकुंभ में आग की घटना को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी संज्ञान ल‍िया है।
सीएम योगी ने आग की घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने राहत और बचाव के निर्दश दिए हैं।
बताया गया कि गीता प्रेस के टेंट में आग लगी है। आग लगने के बाद सिलेंडर में धमाके भी हुए। इस वजह से आग फैल गई। जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैं।
डीएम ने कहा कि किसी अखाड़े में आग नहीं लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजहों पर जांच की जा रही है।
आग की घटना को पीएम मोदी ने भी संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी को फोन कर घटना की जानकारी ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर आग की घटना का वीडियो अपलोड कर सवाल उठाए हैं।


महाकुंभ मेले में लगी भीषण आग के बाद त्रिवेणी संगम पर संध्याआरती, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले..
इस घटना में जानमाल के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
ये हैं इंतजाम
महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (LWT) तैनात किए गए हैं, जिनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसे उच्च तकनीकी सिस्टम शामिल हैं। इनका उपयोग ऊंचे और बहुमंजिली टेंटों की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर तक की ऊंचाई पर आग बुझाने में सक्षम हैं।
महाकुंभ मेला क्षेत्र को आगमुक्त बनाने के लिए यहां 350 से अधिक फायर ब्रिगेड, 2000 से अधिक प्रशिक्षित कर्मचारियों, 50 अग्निशमन केंद्रों और 20 फायर पोस्ट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अखाड़ों और टेंटों में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट भी लगाए गए हैं।
मंत्री एके शर्मा ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा, “…मैंने अधिकारियों और गीता प्रेस के जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की… मुझे जानकारी मिली कि 3 सिलेंडर फटे थे, जिससे आग फैल गई… आग को 20 मिनट में काबू पा लिया गया… शिविर में लगभग 100 लोग थे, लेकिन मां गंगा की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ…”
गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी ने क्या कहा
कृष्ण कुमार खेमका, ट्रस्टी गीता प्रेस गोरखपुर ने कहा, “यह शिविर अखिल भारतीय धर्म संघ और गीता प्रेस का संयुक्त है। हमने इसे बहुत सतर्कता से तैयार किया था और सभी को आग से संबंधित किसी भी गतिविधि को करने से मना किया गया था। हमारी पश्चिमी सीमा की तरफ – उस क्षेत्र को घुमावदार क्षेत्र घोषित किया गया था। मुझे नहीं पता प्रशासन ने उस क्षेत्र को किसे सौंपा है, ‘उस तरफ से आग की कोई चीज हमारी तरफ आई।’ इसने हमारे सभी कुटिया जला दीं। कुछ भी नहीं बचा। भगवान की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ…”
डीआईजी एनडीआरएफ ने क्या कहा
एमके शर्मा, DIG NDRF ने कहा, “यहां मौजूद सभी टीमों ने मिलकर काम किया और आग पर काबू पाया… NDRF की चार टीमें यहां मौजूद हैं…”
महाकुंभ मेला एडीएम ने क्या कहा
एडीएम मेला विवेक चतुर्वेदी ने कहा, “दुर्भाग्यवश, गीता प्रेस कैंप में आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 70-80 झोपड़ियां और 8-10 टेंट जल गए हैं। किसी भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।”
अखिलेश यादव बोले- ऐसी घटना दोबारा न हो
महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए।