टुडे इंडिया ख़बर / संतोष वशिष्ठ
जयपुर, 7 अप्रैल, 2025
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करते समय तमाम तरह की सामग्री का प्रयोग किया जाता है। हर सामग्री का अपना एक अलग धार्मिक महत्व होता है। इसी तरह से पूजा में आरती करते समय घी के दीपक के साथ में कपूर भी अवश्य जलाया जाता है। हिंदू धर्म में कपूर बेहद पवित्र माना जाता है। कपूर जलाने से वातावरण भी शुद्ध होता है और आसपास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। धर्म के अलावा ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी कपूर के महत्व के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में खुशहाली आती है। सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना बेहद शुभ माना गया है। कपूर जलाने के पीछे केवल अध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधार भी माना गया है।

ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद डॉ. अमित व्यास ने बताया कि हिंदू पूजा पद्धति में कपूर बहुत खास है। पूजा के बाद आरती में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर के बिना आरती अधूरी मानी जाती है। भारतीय पूजा पद्धति वैज्ञानिक नजरिये से भी महत्वपूर्ण है। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाली हर चीज का वैज्ञानिक महत्व भी है। घर में कपूर जलाने से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
कपूर जलाने से नकारात्मकता सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। कपूर का उपयोग बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। इसलिए धर्मग्रंथों के साथ आयुर्वेद में भी कपूर के बारे में खासतौर से बताया गया है। ज्योतिषीय और वास्तु उपायों में भी कपूर का उपयोग महत्वपूर्ण रूप से किया जाता है।
कपूर जलाने के पीछे आध्यात्मिक कारण
धार्मिक मान्यता है कि प्रतिदिन कपूर जलाकर घर के सभी कोनों में दिखाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है। साथ ही बुरी नजर से भी बचाव होता है।
शास्त्रों के अनुसार घर में यदि पितृदोष को शांत करना हो,तो प्रतिदिन कपूर जलाना चाहिए। इससे पितृदोष को शांत होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा रात को सोते समय बेडरूम और पूरे घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शांत रहता है।
माना जाता है कि कपूर जलाने से घर और आसपास के वातावरण की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है,जिससे जीवन में खुशहाली आती है।
इसके अलावा कहा जाता है कि जीवन अगर किसी तरह की परेशानी चल रही है या आर्थिक तंगी झेल रहे हैं तो कपूर से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय करके आप इनसे निजात पा सकते हैं और भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं।
घर में कपूर जलाने से घर और आसपास के वातावरण की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
मान्यता है कि घर में प्रतिदिन उपले पर कपूर जलाकर दिखाना से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से बचाव होता है।
कपूर जलाने के पीछे वैज्ञानिक कारण..
ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद डॉ. अमित व्यास ने बताया कि
कपूर जलाने के पीछे सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो, कपूर जलाने से कई तरह के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और वायुमण्डल शुद्ध होता है। कपूर जलाने से कई हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बचा जा सकता है,जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। कपूर जलाने के वातावरण में एक सौंधी खुशबू बिखर जाती हैं जिससे मानसिक शांति का अनुभव होता है।
कपूर के बारे में वैज्ञानिक शोधों के आधार पर भी कहा जाता है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव खत्म हो जाते हैं। यह वातावरण को शुद्ध करता है जिससे बीमारी होने खतरा कम हो जाता है। विज्ञान के अनुसार, पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है। रोज कपूर जलाने से आसपास की हवा साफ होने लगती है। खराब हवा घर से बाहर हो जाती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है।
सुबह – शाम कपूर जलाने से बाहरी नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आ पाती है। कपूर जलाने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ सकती है। प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बीमारियों से बचने के लिए कपूर जलाना चाहिए। कपूर जलाने से बैक्टीरिया, कीटाणु, मच्छर आदि घर में नहीं आ पाते हैं। कपूर को बारीक पीसकर पानी में डालकर पोंछा लगाने से चींटी, कीड़े नहीं आते। वास्तु दोष दूर करने में भी कपूर का अच्छा असर होता है। घर के जिस कमरे में शुद्ध वायु आने-जाने के लिए खिड़की,रोशनदान आदि न हों वहां कांच के बर्तन में कपूर रखने से शुद्ध वायु का संचार होता है। इसके अलावा भी कफ,मांसपेशियों में खिंचाव,गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस आदि बीमारियों से रहात दिलाने में कपूर कारगर होता है। कपूर के तेल का प्रयोग बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
घर में कपूर जलाने के धार्मिक फायदे…
ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद डॉ. अमित व्यास ने बताया कि
घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण सुगन्धित बना रहता है और कपूर से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है।
मान्यता है कि यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है। घर में रोजाना तीन बार सुबह,शाम और रात के वक्त घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष में शांति मिलती है।
माना जाता है कि गाय के उपलों पर कपूर जलाकर घर में दिखाने से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से भी बचाव होता है। यदि आपको बुरे सपने परेशान करते हैं तो रात में सोते वक्त बेडरूम में कपूर जलाने से बुरे सपने नहीं आएंगे और वातावरण शांत बना रहेगा।
कपूर जलाने से क्या होता है फायदा ?
- सुबह शाम कपूर जलाने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।
- रसोई का सारा काम पूर्ण करके चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
- गुलाब के पत्तों के साथ कपूर को जलाने से रुका हुआ धन घर वापस आता है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- कपूर को घी के साथ मिक्स करके चलाने से घर के सदस्यों को करियर में सफलता प्राप्त होती है।
- कपूर जलाने से स्वप्नदोष धीरे-धीरे खत्म होता है।
- रोजाना इसके इस्तेमाल से पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।
- बालों में तेल के साथ कपूर मिलाकर लगाने से सिरदर्द और तनाव से राहत मिलता है।
- एलर्जी वाली जगह पर कपूर को पीसकर लगाने से एलर्जी समाप्त हो जाती है।
- कपूर की खुशबू लेने से मानसिक रूप से राहत मिलती है।
- गर्म पानी में कपूर डालकर सेकाई करने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती है।
- त्वचा पर होने वाले फोड़े फुंसी जलन पर कपूर का इस्तेमाल करने से राहत मिलता है।

