रामचरितमानस व हरिनाम संकीर्तन से होगा शुभारंभ…
टुडे इंडिया ख़बर / स्नेहा
जयपुर, 3 जून, 2025
चांदपोल बाजार, अनाज मंडी स्थित श्री राम मंदिर का 24वां पाटोत्सव धूमधाम से 5 जून को मनाया जाएगा। श्री राम मंदिर नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर पाटोत्सव समारोह के संयोजक मंडल सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पाटोत्सव समारोह का शुभारंभ 4 जून को होगा।
अनाज मंडी स्थित मन्दिर परिसर में सुबह 7.15 बजे रामचरितमानस पाठ का आयोजन शुरू होगा। जिसकी पूर्णाहुति 5 जून को होगी। इसके साथ ही हरिनाम संकीर्तन भी होगा।
कार्यक्रम में 5 जून को पाठ के बाद भगवान राम का मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया जाएगा। जिसमें शहर के संत-महंतों के साथ गणमान्य नागरिक व भक्तगण शामिल होंगे।
ओमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद शाम को महाप्रसादी होगी। जिसमें सबसे पहले संतो को प्रसादी करवाई जाएगी। इसके बाद सभी भक्तजनों को प्रसादी करवाई जाएगी।

